5 नवंबर 2019 - 16:01
परमाणु क्षेत्र में ईरान की ऊंची छलांग, जो काम 4 साल बाद करना था उसे कर दिखाया

इस्लामी गणतंत्र ईरान ने आधुनिकतम सेन्ट्रीफ़्यूज मशीनों आईआर-6 में गैस इन्जेक्ट करने की प्रक्रिया शुरु कर दी है।

30 आईआर-6 सेन्ट्रीफ़्यूज मशीनों की चेन में गैस भरने का कार्यक्रम नतन्ज़ के परमाणु प्रतिष्ठान में आयोजित हुआ जिसमें ईरान की परमाणु ऊर्जा संस्था के प्रमुख डाक्टर अली अकबर सालेही ने भी भाग लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डाक्टर अली अकबर सालेही का कहना था कि यह वर्तमान सेन्ट्रीफ़्यूज मशीनें पहली पीढ़ी की मशीनों के मुक़ाबले में दस गुना अधिक यूरेनियम संवर्धित करने की क्षमता रखती हैं।

उन्होंने बताया कि आज से ईरान के यूरेनियम संवर्धन की क्षमता 2600 से बढ़कर 8 हज़ार छह सौ सेप्रेटिव वर्क यूनिट तक पहुंच गयी है।

डाक्टर अली अकबर सालेही ने कहा कि परमाणु समझौते पर अमल की सतह में कही के तीसरे चरण से पवहले ईरान में यूरेनियम की पैदावार प्रतिनिधि 450 ग्राम थी जो अब 5000 ग्राम प्रतिदिन तक पहुंच गयी है।

ईरान की परमाणु ऊर्जा संस्था के प्रमुख के अनुसार जो काम आज अंजाम दिया गया है वह परमाणु समझौते के अनुसार चार साल बाद अंजाम पाना था लेकिन पश्चिम की ओर से पैदा की गयी स्थिति के दृष्टिगत ईरानी अधिकारियों ने समय से पहले ऐसा करने का फ़ैसला किया है।

डाक्टर अली अकबर सालेही ने यह बात बल देकर कही कि ईरान के परमाणु वैज्ञानिक, परमाणु तकनीक के विकास की प्रक्रिया पूरी शक्ति के साथ जारी रखेंगे।